Basant Panchami 2026 Date: बसंत पंचमी के दिन स्वर और विद्या की देवी मानी जाने वाली मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ये दिन छात्रों, कलाकारों और किसानों के लिए विशेष रूप से अहमियत रखता है। इसके साथ ही ऋतु बदलने का भी संकेत होता है। ऋतुओं के राजा बसंत के आगमन का संकेत देता है, इस पर्व के बाद से सर्दियों का मौसम विदा लेता है और गर्मियों के मौसम की धीरे-धीरे शुरुआत होती है। मां सरस्वती को समर्पित इस दिन लोग पीले वस्त्र पहनते हैं और माता को पीले रंग की फल, मिठाई और अन्य चीजें अर्पित करते हैं।
