BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2026 OUT: नतीजों से पहले जानें 12वीं में मिलेंगे कितने नंबर? बिहार बोर्ड ने जारी की आंसर की

BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2026 OUT: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड ने आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है, जहां से परीक्षा देने वाले छात्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें इसे डाउनलोड करने का क्या तरीका है

अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 9:40 AM
Story continues below Advertisement
सभी विषयों की आंसर की पर 06 मार्च को शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2026 OUT: बिहार बोर्ड के मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पूरी हो चुकी है। इसके बाद बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने का काम शुरू कर दिया गया है। सबसे पहले 12वीं कक्षा की कॉपियों की जांच की जा रही है। इस बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर साइंस आर्ट्स और कॉमर्स के सभी विषयों में पूछे गए ऑब्जेक्टिव सवालों की आधिकारिक आंसर की जारी कर दी है। यह उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है, जहां से छात्र अपने विषय की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इससे 12वीं कक्षा के छात्रों को यह अनुमान लगाने में मदद मिलेगी कि फाइनल रिजल्ट में उनके कितने अंक आएंगे?

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं से जल्द से जल्द ऑफिशियल आंसर की डाउनलोड कर उस पर आपत्ति दर्ज कराने का अनुरोध किया है। बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा के सभी स्ट्रीम के सभी विषयों की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 06 मार्च को शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। छात्र biharboardonline.com या objection.biharboardonline.com पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। छात्रों की आपत्तियां प्राप्त होने के बाद बिहार बोर्ड एक बार फिर सुधार के साथ ऑफिशियल आंसर की जारी करेगा। बिहार बोर्ड पिछले 3 सालों से परीक्षा के बाद ऑब्जेक्टिव सवालों के जवाब जारी करता है। इंटर परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 के बीच हुई, जिसमें 12.92 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं 12वीं की आंसर की

  • सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके लिए आप यहां डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी स्ट्रीम चुनें, फिर अपना रोल कोड, रोल नंबर डालें और अपनी पूरी जानकारी सबमिट करें।
  • इसके बाद अपने विषय चुन कर उसके डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर उस विषय का पीडिएफ खुल जाएगा।

बिहार बोर्ड ने आंसर-की जारी करते हुए नोटिस में कहा, ‘इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के सभी विषयों में पूछे गए 50% ऑब्जेक्टिव सवालों की उत्तर कुंजी जारी की है, जिसे विषय विशेषज्ञों की टीम ने तैयार कर वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपलोड किया है।


आंसर की पर इस तरह दर्ज करें आपत्ति

  • बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट यानी objection.biharboardonline.com पर जाएं।
  • इसके बाद BSEB 12th Answer Key 2026 पर क्लिक करें।
  • नई विंडो खुलेगी, उसमें रोल कोड और रोल नंबर लिखें, इंटर 12th चुनें और सबमिट करें।
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर आंसर शीट और आंसर की खुल जाएगी।
  • जिन सवालों को आप चैलेंज करना चाहते हैं, उन्हें चुनें।
  • जिन सवालों को चैलेंज करना है, उन्हें दोहराएं।
  • शुल्क अदा करें और आपत्ति सबमिट करें।
  • ऑब्जेक्शन और रिस्पॉन्स शीट की एक कॉपी अपने पास रखें।

आंसर की की जरूरी बातें

बिहार बोर्ड एक ही मास्टर पीडीएफ जारी करता है जिसमें सभी 10 सेट (A-J) के जवाब एक के बाद एक होते हैं। आपको बस अपनी आंसर शीट पर सेट कॉलम देखना होगा। बोर्ड द्वारा जारी आंसर की में सेट A से J तक के सभी 100 ऑब्जेक्टिव सवालों के सही ऑप्शन (A, B, C, D) एक ही टेबल में दिए गए हैं।

12वीं के सभी स्ट्रीम के किसी भी विषय पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों को कहीं जाने की या दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वे अपने घर से भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर आंसर की को ऑनलाइन चैलेंज कर सकते हैं।

कभी-कभी बोर्ड के प्रश्नपत्र में कोई सवाल गलत छप जाता है, या चारों ऑप्शन गलत होते हैं। ऐसे में, बोर्ड उस सवाल के आगे ‘गलत सवाल’ लिख देता है, और सभी स्टूडेंट्स को उन सवालों के लिए बोनस मार्क्स दिए जाते हैं।

JEE Main Session 2 Application Correction Window: सेशन 2 के फॉर्म में आज से दो दिन कर सकेंगे सुधार, जानें क्या-क्या बदलाव संभव?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।