Get App

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए जरूर करें इन चीजों का दान

Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण रविवार 7 सितंबर को लगेगा, इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि है और इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत भी हो रही है। आज किन चीजों का दान करने से ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। आइए जानें इनके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2025 पर 10:27 AM
Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए जरूर करें इन चीजों का दान
साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण पर चंद्र दोष से मुक्ति के लिए जरूर करें दान।

Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण कल यानी रविवार, 7 सितंबर के दिन लगेगा। इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि है और पितरों की पूजा को समर्पित पितृ पक्ष की शुरुआत भी हो रही है। इस वजह से इस चंद्र ग्रहण का महत्व और भी बढ़ जा रहा है। इतना ही नहीं, साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और ये भारत में नजर आएगा। इस वजह से इस ग्रहण का सूतक भी मान्य होगा। सूतक में पूजा-पाठ से लेकर बहुत सी चीजों की मनाही रहती है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण की छाया पड़ने से पूरा वातावरण दूषित हो जाता है। इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों का शुद्धिकरण किया जाता है और हवन आदि किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि पर ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद दान-पुण्य का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं ग्रहण के बाद और इसके दौरान किन चीजों का दान करना चाहिए।

इन चीजों का करें दान

  • चंद्र ग्रहण पर सफेद चीजों का दान करना चाहिए क्योंकि चंद्रमा का संबंध सफेद रंग से है। इसके लिए चावल, दूध, चीनी, सफेद मिठाई और चांदी की चीजों का दान करना बहुत शुभ माना होता है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन-संपदा में वृद्धि होती है।
  • चंद्र ग्रहण के बाद गेहूं, चावल, या मूंग की दाल जैसे अनाज का दान करना बहुत पुण्यदायी होता है। ये चीजें जरूरतमंदों को दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
  • चंद्र ग्रहण पर वस्त्रों का दान नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इस दिन सफेद वस्त्रों का दान करना भी विशेष फलदायी होता है। यह दान परिवार में सुख-शांति लाता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें