Get App

Chandra Grahan India Time: साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण अब से कुछ ही देर में होगा शुरू, जानें आपके शहर में कब और कितनी देर आएगा नजर?

Chandra Grahan India Time: साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण को अब तक का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण को भारत में भी देखा जा सकेगा। आइए जानें आपके शहर में इस दुर्लभ खगोलीय घटना को कब और कितनी देर के लिए देखा जा सकेगा? टाइमिंग सहित सबकुछ जानें यहां

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 4:18 PM
Chandra Grahan India Time: साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण अब से कुछ ही देर में होगा शुरू, जानें आपके शहर में कब और कितनी देर आएगा नजर?
चंद्रोदय आंशिक चरण के साथ होगा और दिखने का समय कम होगा।

Chandra Grahan 2026: साल की एक बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना अब से बस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। ये घटना इस साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जिसमें लोगों को ब्लड मून का दीदार करने का मौका मिलेगा। खगोल विज्ञान के अनुसार, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा की तिथि पर होता है। इस साल का ये चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगने जा रहा है। पूर्ण चंद्र ग्रहण में सूरज और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, जिससे उसकी छाया चांद पर पड़ती है। इसी वजह से चंद्रमा का रंग लाल नजर आता है और इसे ब्लड मून कहते हैं।

भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण 2026 देखने का समय

03 मार्च को, भारत में कुछ ही चरण दिखाई देंगे। चांद आंशिक ग्रहण के साथ उदित होगा। नई दिल्ली और नोएडा में, समय एकदम समान रहेगा। चंद्रोदय आंशिक चरण के साथ होगा और दिखने का समय कम होगा। यह भारतीय समयानुसार, शाम 18:22 बजे शुरू होगा। सबसे ज्यादा विजिबिलिटी शाम 18:27 बजे होगी। ग्रहण स्थानीय रूप से शाम 18:47 बजे खत्म होगा।

4.30 घंटे चलेगा आज का पूर्ण चंद्र ग्रहण

03 मार्च 2026 को होने वाला चंद्र ग्रहण लगभग 4 घंटे 38 मिनट तक रहेगा। भारतीय समयानुसार यह दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और लगभग शाम 5:46 पर पूर्णता पर पहुंचेगा। आज का चंद्र ग्रहण शाम 7:58 बजे तक खत्म हो जाएगा। इसे सबसे लंबे ग्रहण में से एक माना जा रहा है।

भारत के ये शहर करेंगे चंद्र ग्रहण का दीदार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें