Chandra Grahan Holi Date 2026: होली का पर्व हर साल चैत्र प्रतिपदा को मनाया जाता है, जबकि होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होता है। लेकिन इस साल लोगों में होलिका दहन और होली की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम है। इसकी वजह 3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण है। इस दिन फाल्गुन पूर्णिमा है और साथ में भद्र भी लग रही है। दोनों ही मामलों में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। 3 मार्च को दोपहर से जहां चंद्र ग्रहण लग रहा है, वहीं इसका सूतक काल प्रात: सूर्योदय के साथ शुरू हो रहा है। जबकि शास्त्रों के अनुसार रंगों का पर्व होली फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के अगले दिन सुबह मनाया जाता है। इसलिए इस साल होलिका दहन जहां 2 मार्च को होगा, फिर 3 मार्च का दिन खाली रहेगा और रंगों का पर्व होली 4 मार्च को मनाया जाएगा।
