Chhath Puja 2025 Sandhya Araghya Time: आज छठ महापर्व का सबसे अहम दिन है। छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो चुका है। आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और आज सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। छठ व्रती आज शाम को पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। इसके साथ ही महिलाएं छठी मैया से अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करेंगी। लोक आस्था का महापर्व छठ मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाता है।
