Chhoti Diwali 2025: दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। छोटी दिवाली का त्योहार धनतेरस के अगले दिन पड़ता है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी करते हैं और दीये जलाते हैं। इस दिन से जुड़े एक प्रमुख अनुष्ठान में यमराज का दीपक जलाने की भी परंपरा है। इस दिन शाम को अपने घर के बाहर यम देव की दिशा यानी दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके दीपक जालाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से मृत्यु के देवता का आशीर्वाद मिलता है और अकाल मृत्य का भय खत्म होता है। इस दिन दीया जला कर लोग अपने घरों से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं। इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। इस नाम के साथ एक पौराणिक घटना जुड़ी हुई है। आइए जानें क्या है ये?