Get App

Navratri 2025 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है दूसरा दिन, आज द्विपुष्कर योग में होगी मां की उपासना

Navratri 2025 Day 2: नवरात्र के हर दिन मां दुर्गा के अलग स्वरूप की पूजा का विधान हैं। भक्ति इन नौ दिनों में नौ रूपों की उपासना करते हैं। नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस बार नवरात्र के दूसरे दिन मां की पूजा द्विपुष्कर योग में की जाएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2025 पर 1:34 PM
Navratri 2025 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है दूसरा दिन, आज द्विपुष्कर योग में होगी मां की उपासना
देवी ब्रह्मचारिणी की कठोर तपस्या के कारण, उन्हें ब्रह्मचारिणी के नाम से भी जाना जाता है।

Day 2 of Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्र के पर्व में नौ दिन भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। नवरात्र का दूसरा दिन मां के ब्रह्मचारिणी रूप को समर्पित है। मां के इस रूप की पूजा अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को की जाती है। इस साल अश्विल शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज 23 सितंबर 2025 को है। इस साल ब्रह्मचारिणी मां की पूजा के दिन द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। मां ब्रह्मचारिणी विद्या, ज्ञान और तपस्या की देवी मानी जाती हैं। माता का नाम ही ब्रह्मचर्य से जुड़ा है, जो जीवन में संयम और अनुशासन का संदेश देता है। उनकी पूजा करने से मानसिक संतुलन, धैर्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मां के इस रूप के बारे में और पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

अभिजीत और राहुकाल का समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.49 बजे से शुरू होकर दोपहर 12.37 बजे तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर के 3.15 बजे से 4.46 बजे तक रहेगा। इस दिन सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। वहीं, चंद्रमा सुबह 2.56 बजे से 24 सितंबर तक कन्या राशि में रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में गोचर करेंगे।

मंगलवार 2025 शुभ योग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें