Ganesh Chaturthi 2025: माना जाता है कि गणेश चतुर्थी पर गणेश भगवान अपने भक्तों को आर्शीवाद देने के लिए धरती पर आते हैं। पूरे देश में विघ्नहर्ता गणेश के आगमन को पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर विशाल आयोजन किए जाते हैं और चारों तरफ उत्सव सा माहौल रहता है। गणेश चतुर्थी का उत्सव हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। इस साल यह उत्सव आज यानी 27 अगस्त को मनाया जा रहा है। मगर, शास्त्रों में इस खास दिन पर जुड़ा एक नियम बताया गया है, जिसका पालन न करने पर दोष लगता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को चंद्रमा का दर्शन करना निषेध माना जाता है। इस दिन चंद्रमा के दर्शन करने पर कलंक या झूठे आरोपों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस बात से अंजान हैं, तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में।
