Get App

Ganga Dussehra 2026: 25 या 26 मई, किस दिन मनाया जाएगा गंगा दशहरा, जानें तारीख, स्नान-दान का महत्व और मंत्र

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास लगने की वजह से यह पर्व ज्येष्ठ अधिक मास शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को मनाया जाएगा। आइए जानें इसकी सही तारीख, स्नान दान का महत्व और मंत्र

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2026 पर 7:00 AM
Ganga Dussehra 2026: 25 या 26 मई, किस दिन मनाया जाएगा गंगा दशहरा, जानें तारीख, स्नान-दान का महत्व और मंत्र
साल 2026 में गंगा दशहरा का पर्व 25 मई को मनाया जाएगा।

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा का पर्व हिंदू धर्म के व्रत-त्योहारों में अहम स्थान रखता है। यह पर्व मां गंगा के पहली बार धरती पर प्रवाहित होने के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा मां ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पहली बार भगवान शिव की जटाओं से धरती पर प्रवाहित हुई थीं। इसलिए हर साल इसी तिथि पर गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास लगने की वजह से ये पर्व ज्येष्ठ अधिक मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाएगा।

साल 2026 में गंगा दशहरा का पर्व 25 मई को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और मंत्र-जप से पापों का नाश, पूर्वजों की शांति और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। मां गंगा और भगवान शिव की संयुक्त पूजा इस दिन अत्यंत शुभ मानी जाती है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष आध्यात्मिक महत्व है क्योंकि मां गंगा इसी दिन राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरीं और भगवान शिव की जटाओं से होकर प्रवाहित हुईं।

गंगा दशहरा तारीख और मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष यह पर्व 25 मई को ही मान्य होगा।

दशमी तिथि प्रारंभ : 25 मई 2026 को सुबह 04:30 बजे से

दशमी तिथि समाप्त : 26 मई 2026 को सुबह 05:10 बजे तक

सर्वोत्तम स्नान मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त): सुबह 04:40 बजे से 05:23 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें