Ganga Dussehra 2026: आज गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास लगा है, इसलिए यह पर्व ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा पहली बार भगवार शंकर की जटाओं से प्रवाहित हुई थीं। इसी के प्रतीक के रूप में हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मना जाता है। माना जाता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से 10 प्रकार के पापों का नाश होता है। इस दिन अगर आप गंगा तट पर नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। शास्त्रों के अनुसार, मां गंगा को धरती पर लाने का श्रेय सूर्यवंश के राजा भगीरथ को जाता है। आइए जानते हैं मां गंगा के अवतरण की यह अद्भुत और पावन कथा:
