Get App

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर इन 5 चीजों को जरूर लाएं घर, बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा और बनेगा हर काम

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए केवल व्रत और पूजा ही नहीं, कुछ खास चीजें घर लाना भी शुभ माना जाता है। ये वस्तुएं न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण होती हैं, बल्कि सुख-समृद्धि और शांति का भी प्रतीक मानी जाती हैं। आइए जानें वे खास चीजें कौन-सी हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 1:47 PM
Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर इन 5 चीजों को जरूर लाएं घर, बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा और बनेगा हर काम
Janmashtami 2025: गाय और उसके बछड़े की जोड़ी यानी कामधेनु की मूर्ति को घर में रखने से मानसिक शांति मिलती है।

हर साल की तरह इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाएगा। मंदिरों में भजन-कीर्तन की गूंज होगी और घर-घर में लड्डू गोपाल के लिए झूले सजेंगे। लेकिन क्या सिर्फ पूजा-पाठ ही काफी है? दरअसल, जन्माष्टमी से पहले कुछ खास चीजें घर लाने की परंपरा भी मानी जाती है, जिससे भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बरसती है। ये चीजें न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, बल्कि इन्हें जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक भी माना गया है।

ऐसे में अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर कुछ शुभ संकेतों के साथ अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत करना चाहते हैं, तो इन खास चीजों को पहले से ही ले आना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वे चीजें जो जन्माष्टमी से पहले घर लाना शुभ माना जाता है।

लड्डू गोपाल की मूर्ति

अगर आपके घर में अभी तक लड्डू गोपाल की मूर्ति नहीं है तो जन्माष्टमी पर इसकी स्थापना का सबसे शुभ अवसर है। आप अपनी श्रद्धा और घर की व्यवस्था के अनुसार मूर्ति का आकार चुन सकते हैं। जन्माष्टमी की सुबह गंगाजल से स्नान करवाकर लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री, तुलसी पत्ता और मिश्री का भोग लगाएं। इसके बाद उन्हें सुंदर झूले में बैठाएं और घंटियों की मधुर ध्वनि के बीच आरती करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें