Get App

Sakat Chauth 2026: नाए साल में इस दिन आइएगी साल की सबसे बड़ी चौथ, जानें तारीख, पूजा विधि, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sakat Chauth 2026: सकट चौथ पर भगवान गणेश की पूजा और व्रत की जाती है। यह व्रत माघ के महीने में किया जाता है और हर साल जनवरी में होता है। इस व्रत में तिल और गुड़ से बनी चीजों का भोग भगवान को अर्पित किया जाता है। आइए जानें नए साल में सकट चौथ किस दिन होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2025 पर 7:35 PM
Sakat Chauth 2026: नाए साल में इस दिन आइएगी साल की सबसे बड़ी चौथ, जानें तारीख, पूजा विधि, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sakat Chauth 2026: सकट चौथ का व्रत माताएं अपने बच्चों को मुश्किलों से बचाने और उनकी लंबी उम्र के लिए करती हैं। इसे हिंदू धर्म में अपनी संतान के लिए किए जाने वाले सबसे ताकतवर व्रतों में से एक माना जाता है। 2026 में, यह व्रत साल की शुरुआत में ही पड़ रहा है। इस दिन भगवान गणेश के साथ संकटा माता की पूजा की जाती है। सकट चौथ की पूजा हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को की जाती है। महाराष्ट्र में इस त्योहार को लंबोदर संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस चतुर्थी को साल की चार बड़ी चतुर्थियों में गिना जाता है, इसलिए इसे बड़ी चतुर्थी भी कहा जाता है।

सकट चौथ 2026 तारीख

हिंदू पंचांग के अनुसार, सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी 2026 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाएगा। इस दिन बहुत से लोग सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक व्रत रखते हैं, और चांद को अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत तोड़ते हैं। माताएं ये व्रत अपनी संतान की सुरक्षा, खुशहाली और सफलता के लिए रखती हैं और भगवान गणेश और संकटा माता की पूजा करती हैं।

पूजा मुहूर्त

इस मुहूर्त में गणेश पूजा, भोग और पूजा सामग्री अर्पित करना और अपनी संतान की खुशहाली और चुनौतियों से सुरक्षा के लिए पूजा-पाठ करते हैं।

सकट चौथ शुरू : 6 जनवरी 2026 सुबह 8:01 बजे

सकट चौथ खत्म : 7 जनवरी 2026 सुबह 6:52 बजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें