Jitiya Vrat 2025: जीतिया व्रत को जीवितपुत्रिका और जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत खासतौर से संतान की खुशहाली के लिए रखा जाता है। विवाहित महिलाएं इसे संतान प्राप्ति या उसकी अच्छी सेहत और तरक्की के लिए करती हैं। यह व्रत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। इसमें महिलाएं निर्जला रह कर उपवास करती हैं और जीमूतवाहन की कथा सुनती हैं। वे जग के पालनहार भगवान विष्णु से अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करती हैं। इस व्रत को बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ क्षेत्रों में किया जाता है। आइए जानते हैं जीतिया व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।