Jyeshtha Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं। इस दिन हनुमान जी पूजा करने पर विशेष लाभ प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवार बजरंग बली को अति प्रिय हैं, क्योंकि इस माह में उनकी अपने प्रभु श्रीराम से उनकी प्रथम भेंट हुई थी। साथ ही, यह भी माना जाता है कि इसी माह में उन्हें अमर होने का वरदान प्राप्त हुआ था। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास का दुर्लभ संयोग बना है।
