Get App

Karwa Chauth 2025 Pooja Muhurat: करवा चौथ आज, पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 14 मिनट का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2025 Pooja Muhurat: आज हिंदू विवाहित महिलाओं का प्रमुख व्रत करवा चौथ मनाया जा रहा है। इस बार करवा चौथ पर पूजा करने के लिए शाम को शुभ मुहूर्त की अवधि केवल 01 घंटा 14 मिनट की है। करवा चौथ से संबंधित पूजा-पाठ इसी अवधि में करना चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2025 पर 9:54 AM
Karwa Chauth 2025 Pooja Muhurat: करवा चौथ आज, पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 14 मिनट का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ के व्रत में महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद पाने के लिए निर्जला उपवास करती हैं।

Karwa Chauth 2025: आज हिंदू विवाहित महिलाओं का प्रमुख व्रत करवा चौथ मनाया जा रहा है। सूर्योदय से पहले सरगी के साथ निर्जला व्रत की शुरुआत हो चुकी है। सुहागन महिलाओं के लिए ये व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करवा चौथ के व्रत में महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद पाने के लिए निर्जला उपवास करती हैं। इस दिन भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, भगवान शिव, माता पार्वती, चंद्र देव और करवा माता की पूजा की जाती है।

यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात से हो चुकी है और इसका समापन 10 अक्टूबर की शाम 7:38 पर समाप्त होगा। इस बार करवा चौथ पर पूजा करने के लिए शाम को शुभ मुहूर्त की अवधि केवल 01 घंटा 14 मिनट की है। करवा चौथ से संबंधित पूजा-पाठ इसी अवधि में करना चाहिए।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

शाम 5:57 से 7:11 तक सबसे शुभ मुहूर्त है।

करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा

इस साल करवा चौथ पर ग्रह नक्षत्र कई शुभ योगों का निर्माण कर रहे हैं, जिससे ये पर्व और भी खास हो गया है। करवा चौथ के दिन यानी 10 अक्टूबर की शाम 5:32 पर रोहिणी नक्षत्र लग रहा है, यानी चंद्रोदय इसी नक्षत्र में होगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ये चंद्र देव का सबसे प्रिय नक्षत्र है। शाम 5:41 तक सिद्धि योग रहेगा। इस योग में आप पूजा-पाठ कर सकती हैं। इसके अलावा सुबह से शाम तक कई अच्छे मुहूर्त हैं, जिनमें पूजा-पाठ किया जा सकता है। इसमें

ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 4:40 बजे से प्रात: 5:30 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें