Get App

Feng Shui के सिक्के इन 6 जगहों पर रखने से आती है बरक्कत, बढ़ती है समृद्धि

Feng Shui फेंगशुई सिक्कों को सही जगह पर रखने ने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इन्हें घर में रखने के साथ ही सही देखभाल करना भी जरूरी है। इन सिक्कों को हमेशा साफ और अच्छी स्थिति में रखें। टूटे या क्षतिग्रस्त सिक्के न रखें। यहां बताई इन 6 जगहों पर इन्हें रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2025 पर 12:25 PM
Feng Shui के सिक्के इन 6 जगहों पर रखने से आती है बरक्कत, बढ़ती है समृद्धि
फेंगशुई सिक्के जीवन में समृद्धि और आर्थिक सफलता को आकर्षित करने के लिए रखे जाते हैं।

फेंगशुई सिक्के चीनी वास्तु का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन सिक्कों का इस्तेमाल जीवन में समृद्धि और आर्थिक सफलता को आकर्षित करने के लिए किया जाता है। लेकिन इन सिक्कों का सही तरह से इस्तेमाल करना जरूरी है, ताकि ये सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें और घर में धन, समृद्धि और खुशियां लाएं। फेंगशुई सिक्कों को सही जगह पर रखने ने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इन्हें घर में रखने के साथ ही सही देखभाल करना भी जरूरी है। इन सिक्कों को हमेशा साफ और अच्छी स्थिति में रखें। टूटे या क्षतिग्रस्त सिक्के न रखें। इन्हें समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए और पुराने होने पर उन्हें बदल देना चाहिए।

तीन लोक और पांच तत्वों का प्रतीक हैं फेंगशुई सिक्के

चीनी वास्तु के अनुसार लाल रिबन में बंधे पीतल के तीन और पांच के सिक्के घर के मुख्य दरवाजे पर इनको टांगने से घर में सुख समृद्धि आती हैं। इसमें तीन सिक्के स्वर्ग, धरती और प्रकृति का आधार माना जाता हैं। वहीं, पांच सिक्के प्रकृति के पांचों तत्वों लकड़ी, हवा, पानी, आग और धरती को दर्शाते हैं। ये सिक्के पारंपरिक रूप से सोने या कांसे के बने होते हैं और इन्हें धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इन सिक्कों के बीच में एक छेद होता है, जिसे जीवन और ऊर्जा के प्रवाह का प्रतीक माना जाता है। आइए जानें इन्हें रखने के सही स्थान

घर का मुख्य द्वार : मुख्य द्वार को घर का ‘चुंबक’ कहा जाता है क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। इन्हें अपने घर के मुख्य द्वार के पास इस तरह रखें कि ये दिखाई दें और धन की ऊर्जा को आकर्षित कर सकें। फेंगशुई के सिक्के समृद्धि और धन को आकर्षित कर सकते हैं।

ऑफिस या दुकान : अगर आप किसी व्यावसायिक स्थान पर काम करते हैं, तो अपने कार्यालय या दुकान के पास फेंगशुई के सिक्के रख सकते हैं। इन सिक्कों को काउंटर पर, कैश रजिस्टर के पास या अपनी मेज पर रख सकते हैं। यह व्यवसाय में सफलता और समृद्धि को आकर्षित करता है। साथ ही, यह आपके कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करता है।

दक्षिण पूर्व क्षेत्र : फेंगशुई में घर का दक्षिण-पूर्वी हिस्सा घर का 'वित्तीय क्षेत्र' माना जाता है। यह समृद्धि और धन से जुड़ा है। अगर आप धन-संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि चाहते हैं, तो इस जगह फेंगशुई के सिक्के रखना शुभ होगा।

गद्दे के नीचे : अपने बिस्तर के नीचे फेंगशुई के सिक्के रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आपके जीवन में आर्थिक समृद्धि की संभावना बढ़ जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें