Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ये व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। विवाहित स्त्रियां ये व्रत सुखी और लंबे दांपत्य जीवन के लिए करती हैं। पत्नियां इसमें पति की लंबी उम्र के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत करती हैं। शाम को चंद्रा का दर्शन करने और उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही इस व्रत का पारण किया जाता है। पति अपने हाथ से पत्नियों को पानी पिलाकर और मीठा खिलाकर व्रत खोलते हैं।