Mahashivratri 2026 Dreams: महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। शिव पुराण के अनुसार, इस दिन पहली बार भगवान शिव ने लिंग रूप धारण किया था। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है। ये दिन भगवान शिव के असंख्य भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन व्रत, पूजा और शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। वहीं, भगवान शिव की कुछ अति प्रिय चीजें भी अगर आपको सपने में दिखाई दे रही हैं, तो भी समझ लीजिए कि आप पर महादेव की कृपा होने वाली है। आपके जीवन में कुछ बहुत शुभ होने वाला है और आपके भाग्य बदलने का समय आ चुका है।
