Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का व्रत हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है। इस दिन दुनियाभर के शिवभक्त अपने ईष्ट का आशीर्वाद पाने के लिए उपवास और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव का मां पार्वती से विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि में प्रदोष काल और निशिता काल में पूजा का विशेष महत्व होता है। यूं तो शिवरात्रि का व्रत हिंदू कैलेंडर के प्रत्येक माह में आता है, लेकिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को ही महाशिवरात्रि का पर्व क्यों मनाया जाता है? ये सवाल अक्सर भक्तों के मन में उठता है। इसका जवाब शिवपुराण में दिया गया है। आइए जानें इस प्रश्न का उत्तर और इस साल महाशिवरात्रि की तारीख के बारे में?
