Get App

Mahashivratri 2026 Muhurat: महादेव की कृपा पाने की सबसे बड़ी रात आज, आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त और भद्रा काल के बारे में जानें यहां

Mahashivratri 2026 Muhurat: महादेव के भक्तों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरी आस्था और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। आज कई सौ साल बहुत दुर्लभ योग और राजयोगों का एक साथ निर्माण हो रहा है। आइए जानें इस खास दिन के सभी मुहूर्त के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2026 पर 7:27 AM
Mahashivratri 2026 Muhurat: महादेव की कृपा पाने की सबसे बड़ी रात आज, आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त और भद्रा काल के बारे में जानें यहां
महादेव की साधना की इस दिव्य रात में शिव भक्त पूरी रात जागरण करते हैं।

Mahashivratri 2026 Muhurat: महाशिवरात्रि का पर्व शिव की कृपा पाने का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। ये तिथि विशेष रूप से शिव भक्तों के लिए बहुत खास होती है। देवादिधदेव महादेव की साधना की इस दिव्य रात में शिव भक्त पूरी रात जागरण करते हैं। मंदिरों और शिवालयों में शिव की इस महारात्रि के लिए विशेष अनुष्ठान आयोजित होते हैं। भव्य सजावट और शिव भजन की गूंज चारों ओर सुनाई देती है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला ये पर्व इस साल आज मनाया जा रहा है। आइए जानें आज फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि कब से लग रहा है और पूरे दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या हैं? साथ ही जानेंगे भद्रा काल में कालों के काल महाकाल का जलाभिषेक कर सकते हैं या नहीं ?

महाशिवरात्रि की तारीख

इस साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी 15 फरवरी को शाम 05 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी और 16 फरवरी को शाम 05 बजकर 34 मिनट तक रहेगी।

पूजा के प्रमुख मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:13 बजे से 12:58 बजे तक

सांध्य काल मुहूर्त : शाम 07:28 बजे के बाद

निशिता काल मुहूर्त : रात 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें