Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यह शिव और शक्ति के मिलन का एक पर्व है, जो पूरे भारत में बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा और व्रत करते हैं। देशभर के शिवालयों में इस दिन सुबह से ही भीड़ लग जाती है। शिवलिंग की पूजा से लेकर रुद्राभिषेक तक इस दिन के मुख्य अनुष्ठान होते हैं। इस दिन को मां पार्वती और भगवान शिव की कृपा पाने के सरल मार्ग के रूप में भी जाना जाता है। आइए जानें नए साल यानी साल 2026 में महाशिवरात्रि का पावन पर्व किस दिन मनाया जाएगा और इसके लिए पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा ?
