Paush Purnima 2026: पौष माह को हिंदू धर्म सूर्य की उपासना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह की पूर्णिमा तिथि सबसे पवित्र मानी जाती है। पौष पूर्णिमा के दिन व्रत और पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पाप धूल जाते हैं। पौष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी और चंद्र देव का पूजन कर अर्घ्य दिया जाता है और इसी दिन से कल्पवास और माघ मेले का आरंभ होता है। इस दिन कुछ नियमों का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आइए जानें इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
