हिंदू धर्म में सावन महीने का काफी महत्व होता है। इस महीने भगवान शिव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक सावन के महीने में अगर भक्त श्रद्धा से शिवलिंग पर केवल जल भी चढ़ाएं, तो भगवान शिव प्रसन्न होकर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना है। सावन में सोमवार के दिन शिव की पूजा का अलग ही महत्व होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस महीने में भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं संसार का जिम्मा भगवान शिव संभालते हैं।
