Shravan Amavasya 2025 सिर्फ एक तिथि नहीं है, ये मौका अपने पितरों का आशीर्वाद लेने और उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा करने का। आज का दिन उन लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी हो सकता है जिनकी कुंडली में पितृदोष हो। परिवार में बार-बार बीमारियां, कलह, नौकरी या कारोबार में लगातार रुकावटें आना, घर में बार-बार धन हानि होना और सपनों में पूर्वजों का दिखना पितृदोष के लक्षण होते हैं। ऐसे लोगों को सावन अमावस्या के दिन विशेष रूप से दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान सिर्फ आत्मिक संतोष ही नहीं देता बल्कि जीवन में कई समस्याओं को दूर भी करता है।
