Shukra Pradosh Vrat Katha Hindi: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और आज माघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत किया जा रहा है। आज के दिन पूरे दिन उपवास कर प्रदोष काल में मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से कई जन्मों का पुण्य फल प्राप्त होता है। यह दिन शिव भक्तों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत देवाधिदेव महादेव तक पहुंचने का सबसे सरल उपाय है। इस दिन प्रदोष व्रत की कथा कहने और सुनने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद देते हैं। इस व्रत कथा के बिना प्रदोष व्रत का अनुष्ठान अधूरा माना जाता है।
