Get App

Surya Grahan 2025: इन 4 राशि वालों पर भारी गुजरेगा साल का अंतिम ग्रहण, सूर्य-शनि बना रहे समसप्तक योग

Solar Eclipse 2025: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण खगोलीय नजरिये से महत्वपूर्ण होने के साथ ही ज्योतिषीय दृष्टि से भी अहम है। इस ग्रहण पर बन रही ग्रहों की संरचना कुछ राशि वालों के लिए भारी रहेगी। इन्हें ग्रहण के बाद एक महीने तक बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2025 पर 1:26 PM
Surya Grahan 2025: इन 4 राशि वालों पर भारी गुजरेगा साल का अंतिम ग्रहण, सूर्य-शनि बना रहे समसप्तक योग
इस ग्रहण पर बन रही ग्रहों की संरचना कुछ राशि वालों के लिए भारी रहेगी।

Surya Grahan 2025: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण इसी वीकेंड पर यानी 21 सितंबर, रविवार के दिन होगा। इस ग्रहण को लेकर लोगों के अलग-अलग कारणों से काफी उत्सुकता है। ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन इसके दौरान बन रही ग्रहों की संरचना से भारत के लोग जरूर प्रभावित होंगे। इसलिए ज्योतिष नजरिये से ये महत्वपूर्ण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को केतु ग्रहण लगाता है।

21 सितंबर के सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और शनि के बीच भी समसप्तक योग रहेगा। दोनों एक दूसरे के आमने सामने रहकर सप्तम दृष्टि डालेंगे। शनि इस समय जहां सिंह राशि में हैं और सूर्य के बेहद नजदीक हैं। इसलिए माना जा रहा है कि ये ग्रहण 4 राशियों के लिए भारी रह सकता है। मेष, सिंह सहित 4 राशियों के लिए आने वाले 1 महीने काफी कष्टकारी साबित हो सकते हैं।

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों को ग्रहण के प्रभाव की वजह से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है और ये तनाव में आ सकते हैं। इनके सोचे हुए काम अटक सकते हैं और वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं, जिससे इनके आत्मसम्मान की ठेस पहुंच सकती है। पैसों की तंगी और परिवार में कलह हो सकती है।

सिंह राशि : इस राशि के लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। इनके साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है। पैसों की तंगी हो सकती है और किसी से उधार लेना पड़ सकता है। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। ससुराल पक्ष में विवाद होने के भी संकेत हैं। लव लाइफ में भी कुछ ठीक नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों को इस समय किसी भी तरह के निवेश से दूर रहना चाहिए। सूर्य ग्रहण के चलते इन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है। पड़ोसियों से कहासुनी, परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब होना, और कोई मौका हाथ से निकल सकता है। नौकरी में अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

मीन राशि : इस राशि के मान-सम्मान में कमी आ सकती है। पैसों का बड़ा नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए समय ठीक नहीं है। राजनीति से जुड़े लोग किसी मुसीबत में फंस सकते हैं और किसी सरकारी लाभ से दूर हो सकते हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई गलत फैसला भी ये लोग ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें