Surya Grahan 2026 Sutak Kaal: ग्रहण एक दुर्लभ खगोलीय घटना होते हैं, लेकिन इसे धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से भी अहम माना जाता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, 17 फरवरी 2026 को लगने जा रहा है। ये एक वलायाकार या कंकण सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें सूरज के चारों तरफ आग का घेरा नजर आएगा। इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ के नाम से जाना जाता है। भारत में ग्रहण को अशुभ माना जाता है और इस अवधि में शुभ काम और पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाते हैं। ग्रहण की अवधि में कुछ मंत्रों का जाप करने का विधान है, जबकि ग्रहण के बाद स्नान और दान-पूण्य किया जाता है। आइए जानें साल का पहला सूर्य ग्रहण कब से शुरू होगा, सूतक काल और ग्रहण का धार्मिक महत्व क्या है?
