Get App

विराट को मनाने के लिए एक्शन में BCCI, रोहित के फैसले के बाद कोहली ने उठाया ये बड़ा कदम

Virat Kohli: रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई रिटायरमेंट को पूरी तरह खिलाड़ी का निजी फैसला मानता है और किसी पर दबाव नहीं बनाएगा। हालांकि, कहा जा रहा है कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की इच्छा जताई है और बोर्ड उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 11, 2025 पर 1:18 PM
विराट को मनाने के लिए एक्शन में BCCI, रोहित के फैसले के बाद कोहली ने उठाया ये बड़ा कदम
विराट कोहली भी जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं

पहले रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास की खबरों ने भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर हलचल मच गई है। खबर है कि टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का चौंकाने वाला फैसला किया है। विराट कोहली भी जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो ये भारतीय क्रिकेट में पांच महीने के अंदर तीसरी बड़ी रिटायरमेंट होगी। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच टेस्ट करियर को अलविदा कहा था।

रोहित शर्मा ने पहले ही दी थी जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा को पहले ही बता दिया गया था कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की 1-3 हार के बाद उनका टेस्ट करियर खत्म माना जा रहा है। अब ऐसा माना जा रहा है कि विराट कोहली को भी इशारा मिल चुका है कि टेस्ट टीम में उनकी जरूरत नहीं रही।

बोर्ड कर रहा मनाने की कोशिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें