
ICC Women's Cricket World Cup 2025 : आईसीसी ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें कि ये वर्ल्ड कप 30 सिंतबर से 2 नवंबर तक भारत में खेला जाएगा। हांलाकि इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के सारे मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाएंगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा। बता दें भारत की महिला टीम को इस वर्ल्ड कप में सात मैच खेलने हैं।
भारतीय टीम का ये है शेड्यूल
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत का पहला मैच 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होगा, जो गुवहाटी में होगा। इसके बाद 5 अक्टूबर को टीम इंडिया कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। तीसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। इसके बाद भारत अपने तीन अहम मैच 12, 19 और 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी, जिसके बाद नॉकआउट राउंड की तस्वीर साफ हो जाएगी।
बता दें कि स वर्ल्ड कप में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबले खेले जाने थे पर अब एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों को अब नवी मुंबई में शिफ्ट कर दिया गया है। नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में अधिकतम पांच मैच खेले जाएंगे।
ऐसी है भारत की महिला टीम
महिला वनडे विश्व कप के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिका (विकेटकीपर), स्नेह राणा
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।