Get App

IND vs ENG: आकाश दीप ने लगा दी इंग्लैंड की पूरी टीम की क्लास, आउट करने में छूटे पसीने, जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी

IND vs ENG: ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में नाइटवॉचमैन के तौर पर आए आकाश दीप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों पर 66 रन बनाए। आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के साथ 107 रनों की अहम पार्टनरशिप की। आकाश दीप 14 साल बाद ये कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 7:47 PM
IND vs ENG: आकाश दीप ने लगा दी इंग्लैंड की पूरी टीम की क्लास, आउट करने में छूटे पसीने, जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी
आकाश ने अपने करियर का पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है। आज तीसरे दिन का मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड खिलाफ पांचवे और आखिरी मैच में नाइटवॉचमैन के तौर पर मैदान पर आए तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार बल्लेबाजी की। ओवल टेस्ट के दूसरे दिन आकाश दीप नाइट वॉचमैन के रूप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। तीसरे दिन आकाश दीप ने इंग्लैंड के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। मैच में आकाश ने अपने करियर का पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया।

शानदार बल्लेबाजी कर रहे आकाश दीप को आउट करने में इंग्लिंश गेंदबाजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आकाश दीप 94 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए और यशस्वी जायसवाल के साथ 107 रनों की अहम साझेदारी निभाई। इस पारी के साथ उन्होंने 14 साल बाद ये कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए

तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड

भारतीय गेंदबाज़ आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाकर 14 साल बाद ये कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। नाइटवॉचमैन के तौर पर उतरे आकाश ने तीसरे दिन 71 गेंदों में यह पचासा पूरा कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। आकाश 2000 के बाद टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय नाइटवॉचमैन बने हैं। उनसे पहले अमित मिश्रा ने यह कारनामा किया था, जिन्होंने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 50 रन और 2011 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 84 रन बनाए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें