Get App

Gautam Gambhir: इंग्लैंड दौरा बीच में छोड़ गौतम गंभीर भारत लौटे, मेडिकल इमरजेंसी के कारण पहले टेस्ट से पहले स्वदेश वापसी

IND vs ENG Test Series: बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के सूत्रों ने पुष्टि की है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार (13 जून) को सुबह लंदन से अपनी मां की देखभाल के लिए भारत रवाना हुए। उनकी मां दिल का दौरा पड़ने के बाद नई दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। इंग्लैंड के खिलाफ नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत पहला टेस्ट मैच 20 जून को खेलेगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 13, 2025 पर 3:23 PM
Gautam Gambhir: इंग्लैंड दौरा बीच में छोड़ गौतम गंभीर भारत लौटे, मेडिकल इमरजेंसी के कारण पहले टेस्ट से पहले स्वदेश वापसी
IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स में शुरू होगा

IND vs ENG Test Series: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंग्लैंड से वापस भारत लौट आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम गंभीर को 20 जून को तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी की शुरुआत से कुछ दिन पहले मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंग्लैंड से भारत लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा है। RevSportz के अनुसार, उनकी मां को दिल का दौरा पड़ा है। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ अपने नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सर्किल की शुरुआत करेगा।

बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के सूत्रों ने पुष्टि की है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर शुक्रवार (13 जून) को सुबह लंदन से अपनी मां की देखभाल के लिए भारत रवाना हुए, जो दिल का दौरा पड़ने के बाद नई दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, "गौतम एक फैमिली इमरजेंसी के कारण वापस चले गए हैं। हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"

गंभीर की अनुपस्थिति में सहायक कोच रेयान टेन डोएशे भारत और भारत-A के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक जैसे अन्य कोचिंग स्टाफ से सहायता मिलेगी।

अगर गंभीर के घर पर सब कुछ ठीक रहा तो उनके एक सप्ताह के भीतर इंग्लैंड लौटने की उम्मीद है। भारत 2007 के बाद इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा। दोनों टीम के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज 20 जून को लीड्स में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें