Get App

India vs Pakistan: भारत WCL सेमीफाइनल मैच नहीं खेलेगा, 31 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला था मुकाबला

India vs Pakistan WCL SemiFinal: भारतीय चैंपियन टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने बर्मिंघम में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान चैंपियन टीम के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। पहलगाम हमले के बाद भारत में संसद से लेकर सड़क तक भारत-पाक मैच का विरोध हो रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 30, 2025 पर 5:37 PM
India vs Pakistan: भारत WCL सेमीफाइनल मैच नहीं खेलेगा, 31 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला था मुकाबला
India vs Pakistan WCL SemiFinal: भारतीय क्रिकेटरों ने WCL में पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया है

India vs Pakistan WCL SemiFinal: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) मैच रद्द हो गया है। भारतीय चैंपियन टीम ने गुरुवार (31 जुलाई) को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स सेमीफाइनल खेलने से इनकार कर दिया है। साथ ही, उन्होंने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में भाग न लेने का अपना रुख बरकरार रखा है। भारत को गुरुवार (31 जुलाई) को एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पाकिस्तान से खेलना था।

भारतीय चैंपियन टीम ने मंगलवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज चैंपियन टीम को मात्र 13.2 ओवर में हराकर मौजूदा WCL के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शिखर धवन, इरफान पठान, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली भारतीय टीम पहले ही आतंकवादी हमले और फिर भारत द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने की इच्छा जता चुकी है।

भारत ने टूर्नामेंट के पहले ग्रुप चरण मुकाबले में भी इसी तरह का रुख अपनाया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उस मैच में भारत के कई शीर्ष पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बुधवार (30 जुलाई) को सूत्रों ने बताया, "भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार को होने वाले डब्ल्यूसीएल सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें