Get App

Piyush Chawla Retirement: विराट-रोहित के बाद इस वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास, किया ये इमोशनल पोस्ट

Piyush Chawla: कुछ दिनों पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से और साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ही संन्यास ले लिया है। वहीं भारत के एक और खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 4:21 PM
Piyush Chawla Retirement: विराट-रोहित के बाद इस वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास, किया ये इमोशनल पोस्ट

Piyush Chawla Retirement: भारतीय स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। पीयूष चावला ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। 36 साल के चावला 2007 की टी20 और 2011 की वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। पीयूष चावला ने भारत के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले और कुल 43 विकेट चटकाए।

वहीं पीयूष चावला आईपीएल में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुके हैं। 2014 में केकेआर की आईपीएल जीताने में इनका अहम योगदान है। बेंगलुरु में हुए फाइनल मैच में उन्होंने टीम के लिए जीत दिलाने वाला रन बनाया था।

पीयूष चावला ने किया इमोशनल पोस्ट

अपने आधिकारिक बयान में पीयूष चावला ने भावुक होकर लिखा, "मैदान पर दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद अब वक्त आ गया है इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का। भारत के लिए सबसे इंटरनेशनल लेवल पर खेलना, 2007 का टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना, मेरे लिए ये सब किसी सपने से कम नहीं था। इस सफर का हर पल मेरे लिए एक आशीर्वाद रहा है, जिसे मैं हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगा। मैं उन सभी आईपीएल टीमों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें