Get App

Rishabh Pant: ऋषभ पंत के जमीन ना खरीद पाने के पोस्ट पर सीएम धामी ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने में आ रही परेशानी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। पंत के इस पोस्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 08, 2026 पर 3:23 PM
Rishabh Pant: ऋषभ पंत के जमीन ना खरीद पाने के पोस्ट पर सीएम धामी ने दिया रिएक्शन, कही ये बात
ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग कर जमीन खरीदने में मदद की अपील की

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर अपनी परेशानी बताई थी। उन्होंने कहा था कि जमीन खरीदने की कोशिश उनके लिए किसी बुरे सपने जैसी हो गई है। वहीं पंत की इस पोस्ट के कुछ घंटों बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। धामी ने कहा कि अपनी जन्मभूमि से जुड़ने और वहां लौटने की पंत की इच्छा सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने ये भी भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी इस इच्छा को पूरा करने में हर संभव मदद और सहयोग करेगी। ऋषभ पंत इस समय भारतीय टीम के साथ श्रीलंका में हैं, जहां टीम को 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

धामी ने क्या कहा

देर रात X पर किए गए एक पोस्ट में ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग कर जमीन खरीदने में मदद की अपील की। पंत ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्हें उत्तराखंड को बढ़ावा देने के लिए जमीन देने का वादा भी किया गया था। धामी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड का गौरव हैं। अपने शानदार खेल और उपलब्धियों के जरिए आपने देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका प्रेम और वापस आकर राज्य के विकास में योगदान देने की आपकी इच्छा वाकई सराहनीय है।”

सीएम ने कहा जल्द करेंगें संपर्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें