Get App

Vijay Hazare Trophy: मैच के बाद विराट कोहली को BCCI ने दिया 10 हजार रुपये, सामने आई ये तस्वीर

Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली और गुजरात के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विराट को 10 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। विराट की ये तस्वीर डीडीसीए ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 9:19 PM
Vijay Hazare Trophy: मैच के बाद विराट कोहली को BCCI ने दिया 10 हजार रुपये, सामने आई ये तस्वीर
इस जीत के साथ दिल्ली ने ग्रुप डी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली

Virat Kohli: विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत दिल्ली ने शुक्रवार को बेंगलुरु में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के ग्रुप डी मुकाबले में गुजरात को 7 रन से हरा दिया। यह मैच BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 पर खेला गया। इस मुकाबले में विराट कोहली ने टूर्नामेंट में अपनी सिर्फ 15वीं पारी में 1,000 रन पूरे कर लिए। मैच जिताने वाली पारी और इस बड़ी उपलब्धि के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस खिलाड़ी को 10 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। विराट की ये तस्वीर डीडीसीए ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की।

वहीं सोशल मीडिया पर विराट कोहली को 10 हजार का चेक देने पर लोगों ने सवाल उठाया । बता दें विजय हजारे ट्रॉफी के लीग मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये दिए जाते हैं।

दिल्ली का कमाल का प्रदर्शन

इस जीत के साथ दिल्ली ने ग्रुप डी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। टीम दो मैचों में दो जीत और +0.869 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई, जो टूर्नामेंट में उनकी मजबूत शुरुआत को साफ तौर पर दिखाता है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही और ओपनर प्रियांश आर्य दूसरे ओवर में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे समय में, जब टीम दबाव में थी, पिछले मैच में आंध्र के खिलाफ शतक लगाने वाले विराट कोहली क्रीज पर आए और आते ही पारी को संभाल लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें