विराट कोहली को इस एक्ट्रेस की फोटो लाइक करने पर देनी पड़ी सफाई, पोस्ट कर कही ये बड़ी बात

Virat Kohli : कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर को 'लाइक' कर दिया था। यह पोस्ट अवनीत के एक फैन पेज पर शेयर की गई थी। अवनीत की इस फोटो में वह हरे रंग का क्रॉप टॉप और प्रिंटेड स्कर्ट पहने नजर आ रही थीं। उनका यह लुक फैशन के कारण तो चर्चा में आया ही, लेकिन असली सुर्खियां तब बनीं जब कुछ यूजर्स ने देखा कि विराट कोहली ने इस फोटो को 'लाइक' किया है

अपडेटेड May 02, 2025 पर 9:32 PM
Story continues below Advertisement
कोहली ने इंस्टाग्राम से एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर को 'लाइक' कर दिया था।

Virat Kohli : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक घटना ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। टीम इंडिया के सुपर स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने 23 साल की अवनीत कौर की फोटो लाइक कर दी। ये बात देखते ही देखते सोशल मीडिया पक काफी वायरल हो गई। वहीं अब इस बात पर विराट को क्लैरिफिकेशन भी देना पड़ा है। दरअसल उन्होंने अवनीत कौर के फैन पेज से शेयर की गईं फोटो को लाइक किया था, जिसके बाद उनकी ट्रोलिंग होनी शुरू हो गई थी।

अवनीत कौर की तस्वीर की थी लाइक

दरअसल, कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर को 'लाइक' कर दिया था। यह पोस्ट अवनीत के एक फैन पेज पर शेयर की गई थी। अवनीत की इस फोटो में वह हरे रंग का क्रॉप टॉप और प्रिंटेड स्कर्ट पहने नजर आ रही थीं। उनका यह लुक फैशन के कारण तो चर्चा में आया ही, लेकिन असली सुर्खियां तब बनीं जब कुछ यूजर्स ने देखा कि विराट कोहली ने इस फोटो को 'लाइक' किया है। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही वह लाइक हटा लिया गया, जिससे सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगीं।


विराट ने दी सफाई

वहीं इस बात को लेकर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई दी। उन्होंने लिखा: "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि इंस्टाग्राम फ़ीड स्क्रॉल करते समय गलती से एक इंटरैक्शन दर्ज हो गया, शायद एल्गोरिदम की वजह से। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस पर कोई गलत धारणा न बनाएं। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।" हालांकि विराट ने अपने बयान में अवनीत का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने इसी वायरल घटना को लेकर सफाई दी है।  WhatsApp Image 2025-05-02 at 21.31.18

विराट कोहली द्वारा एक्ट्रेस अवनीत कौर के फैन पेज की तस्वीर को लाइक करने की घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। यह सब तब हुआ जब लोगों ने देखा कि यह 'लाइक' अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के दिन हुआ। एक यूजर ने लिखा, "विराट ने अनुष्का के बर्थडे पर अवनीत कौर की पोस्ट को लाइक किया!" वहीं एक अन्य ने कहा, "लगता है ये गलती से हुआ होगा।"

बता दें कि विराट और अनुष्का 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब वे बेटी वामिका और बेटे अकाय के पेरेंट हैं। अनुष्का और विराट अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहते हैं, लेकिन कभी-कभी अपने फैमिली मोमेंट्स की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, जो फैंस को खूब पसंद आती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।