Diamond League Final 2025: कब और कहां देखें डायमंड लीग का फाइनल? ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेंगे नीरज चोपड़ा

Diamond League Final 2025: इंडियन जैवलिन थ्रो नीरज चोपड़ा गुरुवार (28 अगस्त) को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में अब तक के अपने सबसे शानदार 90 मीटर प्रदर्शन को दोहराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेंगे। डायमंड लीग के 14 लीग चरण में से चार में पुरुषों की भाला फेंक इवेंट शामिल थी। इसमें से चोपड़ा ने केवल दो में ही हिस्सा लिया और 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
Diamond League Final 2025: आज यानी 28 अगस्त को होना है डायमंड लीग 2025 का फाइनल मुकाबला

Diamond League Final 2025: दो बार के ओलिंपिक मेडल विजेता नीरज चोपड़ा गुरुवार (28 अगस्त) को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में सत्र के अब तक के अपने सबसे शानदार 90 मीटर प्रदर्शन को दोहराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेंगे। डायमंड लीग के 14 लीग चरण में से चार में पुरुषों की भाला फेंक इवेंट शामिल थी। इसमें से चोपड़ा ने केवल दो में ही हिस्सा लिया और 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। चोपड़ा ने अगस्त में सिलेसिया और ब्रसेल्स चरण में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने पिछली बार 2022 में डायमंड लीग ट्रॉफी जीती थी

इन चार मुकाबलों में अंक तालिका में शीर्ष छह फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैंपुरुष और महिला दोनों वर्गों में 32 स्पर्धाएं होती हैं इसलिए डायमंड लीग फाइनल दो दिन तक चलता हैडायमंड लीग फाइनल में प्रत्येक स्पर्धा के विजेता को इस वर्ष का चैंपियन घोषित किया जाएगा और उसे एक डीएल ट्रॉफी के साथ 30,000 से 50,000 अमेरिकी डॉलर तक की पुरस्कार राशि और अगले महीने तोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिलेगा।

रोमांचक होगा मुकाबला


पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रोमांचक मुकाबला होने वाला है। इसमें टोक्यो ओलिंपिक के स्वर्ण और पेरिस ओलिंपिक के रजत पदक विजेता चोपड़ा का सामना सात पुरुषों के फाइनल में ग्रेनाडा के गत चैंपियन एंडरसन पीटर्स और जर्मनी के जूलियन वेबर से होगा। कीनिया के 2015 विश्व चैंपियन जूलियस येगो, त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट और मोल्दोवा के एंड्रियन मार्डारे अंक तालिका में शीर्ष छह में शामिल होंगे। जबकि स्विट्जरलैंड के साइमन वीलैंड को मेजबान देश की ओर से शामिल किया गया।

नीरज चोपड़ा का शानदार रहा सफर

पीटर्स दो बार के विश्व चैंपियन हैंलेकिन हाल के दिनों में उनकी फॉर्म अच्छी नहीं रही हैउन्होंने अब तक इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ 85.64 मीटर थ्रो किया है जबकि दोहा में वह तीसरे स्थान पर रहे थेवेबर ने इस साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 91.06 मीटर थ्रो किया है जो उन्होंने 16 मई को दोहा में हुई डायमंड लीग में हासिल कियाइसमें उन्होंने चोपड़ा को पछाड़ दिया था

चोपड़ा ने आखिरकार दोहा में 90.23 मीटर के साथ 90 मीटर का आंकड़ा पार कियाहालांकि वह वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहेइस 27 वर्षीय भारतीय सुपरस्टार ने इसके बाद 20 जून को पेरिस चरण में 88.16 मीटर थ्रो के साथ जीत हासिल कीजबकि वेबर 87.88 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे

दोहा में भारतीय स्टार का 90.23 मीटर का थ्रो इस सत्र का तीसरा सबसे बड़ा थ्रो हैलुइज मौरिसियो दा सिल्वा ने इस सत्र का दूसरा सबसे दूर थ्रो 91 मीटर फेंका हैलेकिन वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए हैंइस सत्र में अब तक केवल तीन भाला फेंक खिलाड़ी ही 90 मीटर का आंकड़ा पार कर पाए हैं

चोपड़ा का आखिरी टूर्नामेंट पांच जुलाई को बेंगलुरु में एनसी क्लासिक था जिसकी मेजबानी उन्होंने की थीउन्होंने 86.18 मीटर के थ्रो के साथ जीत हासिल की थीचोपड़ा और 30 वर्षीय वेबर इस सत्र में दो चरण में बारी बारी पहले और दूसरे स्थान पर रहे हैं। इससे यहां भी खिताबी मुकाबला इन दोनों के बीच ही होने की उम्मीद है।

चोपड़ा के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। उन्होंने सत्र के शुरु में लंबे समय के इंतजार के बाद 90 मीटर थ्रो हासिल किया। इसके बाद पांच जुलाई को बेंगलुरु में एनसी क्लासिक में घरेलू दर्शकों के सामने एक बेहतरीन प्रतियोगिता की मेजबानी और उसमें प्रतिस्पर्धा करने का अपना सपना साकार किया।

डायमंड लीग ट्रॉफी को फिर से हासिल करने की कोशिश

नीरज चोपड़ा अब गुरुवार को 2022 में जीती गई डायमंड लीग फाइनल की ट्रॉफी को फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे। वह 2023 में चेक गणराज्य के जैकब वडलेज और 2024 में पीटरसन के बाद उपविजेता रहे थे। लेकिन गुरुवार को मिली जीत अगले महीने टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के खिताब के बचाव के लिए उनके मनोबल को मजबूत करने और मनोबल बढ़ाने वाली होगी जिसमें प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी होगी। चोपड़ा ने तेज हवाओं के बीच एनसी क्लासिक का खिताब जीता था। पिछले महीने उन्होंने कहा था कि वह अपने कोच और महान एथलीट जान जेलेजनी के साथ अपनी तकनीक में सुधार करने पर काम कर रहे हैं

कब और कहां देखें फाइनल मैच?

डायमंड लीग फाइनल 2025, स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख स्थित लेट्जिग्रुंड स्टेडियम में होगा। डायमंड लीग फ़ाइनल 2025 में नीरज चोपड़ा का भाला फेंक इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:45 बजे (स्थानीय समयानुसार शाम 7:45 बजे) शुरू होगा। डायमंड लीग फाइनल 2025 का लाइवस्ट्रीम डायमंड लीग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत में यह मुकाबला किसी टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Tariff War: 'यूक्रेन संघर्ष मोदी का युद्ध है'; ट्रंप के सलाहकार ने रूसी जंग को भारत से जोड़ा, बताया कैसे कम होगा टैरिफ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।