Neeraj Chopra NC Classic: भारतीय भाला फेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने शनिवार (5 जुलाई) को विश्व स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने के अपने सपने को साकार करते हुए अपने ही नाम 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' का खिताब जीत लिया। दो बार के ओलिंपिक मेडल विजेता 27 साल के चोपड़ा ने अपने माता-पिता की मौजूदगी में श्री कांतीरवा स्टेडियम में अपने तीसरे प्रयास में 86.18 मीटर की दूरी के साथ खिताब अपने नाम किया। चोपड़ा का यह लगातार तीसरा खिताब है। उन्होंने इससे पहले उन्होंने पेरिस डायमंड लीग (20 जून) और पोलैंड के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक (24 जून) में खिताब जीता था।
