Commonwealth Games 2030 In Ahmedabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार (27 अगस्त) को भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की दावेदारी को मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने विश्व स्तरीय स्टेडियमों, अत्याधुनिक प्रैक्टिस फैसिलिटी और खेल संस्कृति के कारण गुजरात के अहमदाबाद को 'आदर्श मेजबान' बताया। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) के सहमति जताने के कुछ दिन बाद ही यह फैसला आया। भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 की दावेदारी की इच्छा जताने वाला आधिकारिक पत्र जमा कर दिया है।
