Zaheer Khan: जहीर खान बने पिता, शादी के 8 साल बाद पत्नी सागरिका ने बेटे को दिया जन्म, क्या रखा नाम?

Zaheer Khan: 'चक दे इंडिया' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सागरिका घाटगे शादी के 8 साल बाद मां बन गई हैं। जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान पिता बन गए हैं। सागरिका ने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद कपल के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। कपल ने 2017 में शादी की थी

अपडेटेड Apr 16, 2025 पर 12:41 PM
Story continues below Advertisement
Zaheer Khan: कपल ने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है

Zaheer Khan-Sagarika Ghatge Welcome Baby Boy: पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने अपने परिवार में बेटे का स्वागत किया है। कपल ने अपने बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की एक झलक दिखाई। दोनों शादी के करीब आठ साल बाद माता-पिता बने हैं। क्रिकेट-बॉलीवुड पावर कपल ने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान (Fatehsinh Khan) रखा है। इंस्टा पर शेयर की गई तस्वीर में जहीर अपने बच्चे को गोद में लिए हुए हैं। जबकि सागरिका उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। इस खबर के बाद कपल के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। कपल ने 2017 में शादी की थी।

फोटो के साथ कैप्शन में सागरिका ने लिखा, "प्यार, आभार और ईश्वरीय आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे नन्हे बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।" एक तस्वीर में वे अपने बेटे को देख रही हैं और जहीर उसे अपनी बाहों में लिए हुए हैं। दूसरी तस्वीर में नवजात शिशु के नन्हे-नन्हे हाथ दिखाई दे रहे हैं। उनके दोस्त और फैंस नए माता-पिता के लिए बधाई संदेश भेज रहे हैं।

उन्होंने बेटे को फतेहसिंह खान नाम क्यों दिया यह तो पता नहीं, लेकिन इस नाम के पीछे भारत में लंबा इतिहास दर्ज है। कपल ने अपने बेटे का बिल्कुल यूनिक नाम रखा है, जिसके बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फैंस इस नाम का मतलब तलाशने में जुट गए हैं।


अभिनेता अंगद बेदी ने बधाई देते हुए लिखा, 'वाहेगुरु।' वहीं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा, 'आपको दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करे।' क्रिकेटर सुरेश रैना ने लिखा, "बहुत-बहुत बधाई।" मारिया गोरेट्टी ने लिखा, "बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारी दुआएं।" नीरू बाजवा ने लिखा, "आपके लिए बहुत खुश हूं! भगवान भला करे।"

ये भी पढ़ें- Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी कट्टरपंथियों का हाथ, बंगाल में घुसपैठ रोकना क्यों है असंभव?

'चक दे इंडिया' से बॉलीवुड में डेव्यू करने वाली सागरिका घाटगे ने पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच अपनी बड़ी पहचान बना ली थी। उन्होंने इसके बाद कई फिल्में कीं। हालांकि, बाद में उन्होंने मशहूर भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी कर ली और एक्टिक को अलविदा कह दिया।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Apr 16, 2025 12:37 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।