Zaheer Khan-Sagarika Ghatge Welcome Baby Boy: पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने अपने परिवार में बेटे का स्वागत किया है। कपल ने अपने बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की एक झलक दिखाई। दोनों शादी के करीब आठ साल बाद माता-पिता बने हैं। क्रिकेट-बॉलीवुड पावर कपल ने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान (Fatehsinh Khan) रखा है। इंस्टा पर शेयर की गई तस्वीर में जहीर अपने बच्चे को गोद में लिए हुए हैं। जबकि सागरिका उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। इस खबर के बाद कपल के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। कपल ने 2017 में शादी की थी।