Google Pixel: ओवरहीटिंग और बैटरी परफॉर्मेंस को लेकर बढ़ती शिकायतों के बाद, Google ने Pixel 6a यूजर्स के लिए एक राहत भरी खबर लेकर आई है। कंपनी ने बैटरी परफॉर्मेंस प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत मुफ्त बैटरी रिप्लेसमेंट या मुआवजे का ऑप्शन दिया जा रहा है। कंपनी ने यह कदम डिवाइस की थर्मल और पावर एफिशिएंसी को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दूर करने के प्रयास में उठाया है। Google ने कहा, 'बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम योग्य Pixel 6a डिवाइस के लिए शुरुआती एलिजिबिलिटी चेक करने और फिजिकल टेस्टिंग के बाद बिना किसी शुल्क के एक बैटरी रिप्लेसमेंट प्रदान करता है।'