Get App

Aadhaar PAN Link Last Date: आज खत्म हो रही Aadhaar-PAN लिंक की डेडलाइन, फाइन लगने से पहले ऐसे करें लिंक

Aadhaar PAN Link Last Date: आज यानी 31 दिसंबर को Aadhaar-PAN लिंक करने का आखिरी दिन है। जिन लोगों ने अभी तक ये काम नहीं किया है, उनके लिए अब समय लगभग खत्म हो चुका है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 जनवरी 2026 से जो PAN Card Aadhar से लिंक नहीं होंगे, वे बंद हो जाएंगे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 3:19 PM
Aadhaar PAN Link Last Date: आज खत्म हो रही Aadhaar-PAN लिंक की डेडलाइन, फाइन लगने से पहले ऐसे करें लिंक
आज खत्म हो रही Aadhaar-PAN लिंक की डेडलाइन, फाइन लगने से पहले ऐसे करें लिंक

Aadhaar PAN Link Last Date: आज यानी 31 दिसंबर को Aadhaar-PAN  लिंक करने का आखिरी दिन है। जिन लोगों ने अभी तक ये काम नहीं किया है, उनके लिए अब समय लगभग खत्म हो चुका है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 जनवरी 2026 से जो PAN Card Aadhar से लिंक नहीं होंगे, वे बंद हो जाएंगे। इसका मतलब यह है कि आपका PAN अचानक उन कामों के लिए काम करना बंद कर सकता है, जिन्हें आप आमतौर पर सामान्य मानते हैं, जैसे कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना, KYC पूरा करना या बैंक से जुड़े काम करना।

PAN- Aadhaar लिंक करने की आखिरी तारीख और लेट फीस

31 दिसंबर, 2025 (आज) Aadhaar को PAN से लिंक करने की अंतिम तिथि है, अगर आपने ये काम नहीं किया तो आपको जुर्माना भरना पड़ेगा। इस समय सीमा को चूकने पर प्रक्रिया समाप्त नहीं होगी, बल्कि आपको और अधिक परेशानी हो जाएगी। जी हां, समय सीमा चूकने पर आपको पहले 1,000 रुपये का लेट फीस देना होगा, उसके बाद ही आप PAN- Aadhaar को लिंक करना शुरू कर पाएंगे। फीस भले ही आपको कम लगे, लेकिन जरूरत के समय PAN काम न करे, यह ज्यादा परेशानी वाला हो सकता है।

डेडलाइन से पहले अपने PAN को आधार से कैसे लिंक करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें