Vivo V60 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, 6500mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी हो सकती है। जी हां, Vivo V60 5G भारत में 12 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Vivo V50 की जगह लेगा। इसमें आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी दिए जाएंगे।

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 8:30 AM
Story continues below Advertisement
Vivo V60 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च

Vivo V60 5G launch date India : अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी हो सकती है। जी हां, Vivo V60 5G भारत में 12 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Vivo V50 की जगह लेगा। इसमें आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी दिए जाएंगे। Vivo ने लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन और कलर भी रिवील कर दिया है। ये स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले और 50MP का फ्रंट कैमरा के साथ आएगा। साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। आइए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

इस दिन होगा Vivo V60 5G लॉन्च

भारत में Vivo V60 5G को कंपनी 12 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है। अपने ऑफिशियल साइट के साथ-साथ कंपनी इसे ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर भी लॉन्च करेगी। इसके लिए Flipkart पर एक वेबपेज भी लाइव कर दिया गया है। जहां फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी गई है।


क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स

  • Vivo V60 5G में 6.67-inch का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें Google Gemini जैसे AI फीचर्स होंगे। यह अपकमिंग मॉडल प्रीमियम और अट्रैक्टिव कलर Auspicious Gold, Moonlit Blue और Mist Grey में लॉन्च होगा। स्मार्टफोन धूल-पानी से प्रोटेक्शन के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस होगा।
  • इसके बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसमें Zeiss OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX766 का प्राइमरी कैमरा और 50MP Sony IMX882 का टेलीफोटो लेंस होगा। इसके अलावा एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में भी 50MP का कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही AI Magic Move जैसे AI फीचर्स के साथ स्टेज और चार सीजन पोर्ट्रेट मोड जैसी फोटोग्राफी फीचर्स भी यूजर्स को मिलेंगे।
  • स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही Vivo V60 5G में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 का चिपसेट मिलेगा, जो Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS पर काम करेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक RAM और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : भारत से 6 अरब डॉलर के iPhone का किया एक्सपोर्ट, ट्रंप की धमकी के बीच Apple ने बनाया रिकॉर्ड

Ashwani Kumar Srivastava

Ashwani Kumar Srivastava

First Published: Aug 04, 2025 8:30 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।