वादियों के बीच सुहानी और दिलकश शाम में बिताए अपनी छुट्टियां इन ठंडी जगहों पर!

भारत में मई और जून की भीषण गर्मी से परेशान लोग अब ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां ठंडी सुबह, सुहावना तापमान और नेचुरल खूबसूरती मिल सके। इसी वजह से “कूलकेशन” ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कूलकेशन यानी ऐसी छुट्टियां, जहां लोग गर्मी से दूर ठंडे मौसम में सुकून भरे पल बिता सकें।अगर आप भी इस समर सीजन में गर्मी से राहत चाहते हैं, तो ये शानदार कूलकेशन एस्केप आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं

अपडेटेड May 21, 2026 पर 10:50 AM
Story continues below Advertisement

 भारत में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच अब लोग ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां मौसम ठंडा हो, सुबहें सुकूनभरी हों और प्राकृतिक नज़ारे मन को ताजगी दें। इसी वजह से “कूलकेशन” ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कूलकेशन यानी ऐसी छुट्टियां, जहां तापमान कम हो और लोग भीषण गर्मी से राहत पा सकें।

ट्रैवल एक्सपर्ट्स के अनुसार, 2026 में दुनिया भर में ठंडी जगहों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। भारत के यात्री भी अब पहाड़ों, झीलों और ठंडी वादियों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे 9 शानदार कूलकेशन एस्केप्स के बारे में, जहां ठंडी सुबह, खूबसूरत दृश्य और आरामदायक टेम्परेचर आपका इंतजार कर रहे हैं

1. ज़ेरमैट, स्विट्जरलैंड


Story pin image

ज़ेरमैट में नेचुरल ठंडक और अल्पना नजारों के लिए ज़ेरमैट दुनिया भर में मशहूर है यहां का मैन अट्रेक्शन 'कार-फ्री गांव है जो प्रतिष्ठित मैटरहॉर्न चोटी की तलहटी में बसा है। यहां सुबह की ताजी ठंडी हवा, बर्फ से ढकी चोटियां और मनोरम अल्पाइन ट्रेन की सवारी किसी सपने जैसा अनुभव देती है। ज़ेरमैट में गर्मियों के दौरान (मई-जून) का तापमान लगभग 13°C से 20°C के बीच रहता है, जबकि रातें 3°C से 10°Cतक ठंडी होती हैं 3-स्टार होटल का खर्च ₹28,000 - ₹32,000, 4-स्टार का ₹40,000 - ₹44,000 और 5-स्टार का ₹70,000 से ₹1,000,000 तक हो सकता है

2. नॉर्वे

This may contain: an aerial view of a harbor with boats and houses on the water, surrounded by mountains

अपनी खूबसूरत बर्फीले पहाड़ों और शांत प्राकृतिक नजारों के लिए दुनिया भर में पॉपुलर है। यहां का तापमान मई जून में -5°C से -25°C तक और गर्मियों में 10°C से 20°C तक रहता है, इसलिए यह एक परफेक्ट कुलकेशन डेस्टिनेशन माना जाता है। नॉर्वे में रहने और खाने का खर्च थोड़ा महंगा है, जहां रोजाना खर्च लगभग ₹8,000–15,000 तक हो सकता है। यहां लोग लकड़ी के सुंदर घरों, लक्जरी केबिन और मॉडर्न सिटीज में आरामदायक जीवन का अनुभव करते हैं

3. नुवारा एलिया, श्रीलंका

This may contain: the water is crystal blue and clear with rocks in front of it, surrounded by pine trees

श्रीलंका का यह हिल स्टेशन “लिटिल इंग्लैंड” के नाम से जाना जाता है। चाय बागान, झरने और बादलों से घिरी पहाड़ियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। यहां मई-जून का तापमान 14°C से 20°C रहता है रुकने की जगह बुटीक होटल और हिल रिसॉर्ट है और यहां रुकने का प्रतिव्यक्ति खर्च ₹35,000 से ₹60,000 (फ्लाइट सहित) तक है

4. सलालाह, ओमान

This may contain: the water is crystal blue and there are many trees on the rocks near the waterfall

ओमान का सलालाह खरीफ सीजन में पूरी तरह हरियाली से भर जाता है। जून से सितंबर के दौरान यहां हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलती हैं। तापमान मिडिल ईस्ट में इसे सबसे ठंडी जगहों में शामिल करता है। यहां मई-जून का तापमान 20°C से 27°C रहता है रुकने की जगह लक्जरी होटल और बीच रिसॉर्ट है और यहां रुकने का प्रतिव्यक्ति खर्च ₹45,000 से ₹80,000 तक है

5. स्कॉटलैंड

This may contain: an alpine village surrounded by wildflowers in the mountains

स्कॉटलैंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और ठंडी जलवायु के लिए मशहूर है। यहां गर्मियों में मई-जून का तापमान 12°C से 17°C रहता है झीलें, पहाड़ और शांत गांव इसे शानदार समर एस्केप बनाते हैं। यहां रुकने की जगह एडिनबर्ग, लोच नेस, हाईलैंड्स है और यहां रुकने का प्रतिव्यक्ति खर्च ₹1.2 लाख से ₹2 लाख तक है

6. आइसलैंड

This may contain: the northern lights shine brightly in the sky over houses and mountains near a body of water

अगर आप ग्लेशियर, ज्वालामुखी और बर्फीले नज़ारे देखना चाहते हैं, तो आइसलैंड बेहतरीन विकल्प है। यहां गर्मियों मई-जून का तापमान 8°C से 15°C रहता है। यहां की ठंडी सुबहें और लंबी प्राकृतिक घाटियां पर्यटकों को अलग अनुभव देती हैं। यहां  रुकने की जगह होटल, ग्लास केबिन और गेस्टहाउस है और यहां रुकने का प्रतिव्यक्ति खर्च ₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख तक है

7. ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा

This may contain: boats are docked in the water near tall buildings and trees with red leaves on them

कनाडा का ब्रिटिश कोलंबिया एडवेंचर और नेचर प्रेमियों के लिए शानदार जगह है। यहां झीलें, जंगल और बर्फीले पहाड़ गर्मियों में भी मौसम को ठंडा बनाए रखते हैं। औसत तापमान 13 से 22 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां मई-जून का तापमान 13°C से 22°C रहता है रुकने की जगह रिसॉर्ट, होटल और लॉज है और यहां रुकने का प्रतिव्यक्ति खर्च ₹1.3 लाख से ₹2.2 लाख तक है

8. फिनलैंड

This may contain: a cabin is lit up in the snow near a lake and trees with lights on

अपने शानदार रॉकी माउंटेन, नीली झीलों और नेचुरल सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। मई–जून में यहां का तापमान लगभग 8°C से 22°C तक रहता है, जिससे मौसम ठंडा और घूमने के लिए बेहद सुहावना बन जाता है। फिनलैंड में रहने और खाने का खर्च शहर और लोकेशन पर निर्भर करता है, जहां रोजाना खर्च लगभग ₹7,000–14,000 तक हो सकता है। यहां के माउंटेन रिसॉर्ट्स और शांत नेचुरल नज़ारे टूरिस्ट को एक लक्जरी एक्सपीरियंस देते हैं

9. करादेनिज, तुर्की

This may contain: an alpine village surrounded by wildflowers in the mountains

तुर्की का ब्लैक सी क्षेत्र करादेनिज अपनी हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां गर्मियों में भी मौसम ठंडा और नम रहता है। चाय बागान और पहाड़ी गांव इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए खास बनाते हैं। यहां मई-जून का तापमान 15°C से 22°C रहता है रुकने की जगह सी-व्यू होटल और माउंटेन रिसॉर्ट है और यहां रुकने का प्रतिव्यक्ति खर्च ₹70,000 से ₹1.3 लाख तक है

क्यों बढ़ रहा है “कूलकेशन” का ट्रेंड?

जलवायु परिवर्तन और बढ़ती हीटवेव के कारण लोग अब ठंडी जगहों पर छुट्टियां बिताना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कई देशों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते पर्यटक अब ऐसे डेस्टिनेशन खोज रहे हैं जहां मौसम आरामदायक हो और भीड़ भी कम मिले।

भारत में भी बढ़ रही मांग

भारत में भी हिमाचल, लद्दाख, सिक्किम, कूर्ग और मुन्नार जैसी ठंडी जगहों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ट्रैवल इंडस्ट्री के अनुसार, 2026 में “कूलकेशन” भारतीय यात्रियों का सबसे बड़ा ट्रेंड बनकर उभरा है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।