Get App

करोड़ों की दौलत को ठुकरा, 13 साल का बच्चा बनेगा जैन साधु

13 साल के आगम जैन ने पाली से एक चौंकाने वाली कहानी पेश की है। उन्होंने करोड़ों की संपत्ति छोड़कर सन्यास का मार्ग अपनाया। छह साल की उम्र से ही वैराग्य में रुचि रखने वाले आगम अब जैन मुनि बनने जा रहे हैं। उनकी 4,500 किमी की पैदल यात्रा और कठिन तपस्या सभी को हैरान कर रही है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 3:37 PM
करोड़ों की दौलत को ठुकरा, 13 साल का बच्चा बनेगा जैन साधु
आगम ने छोटी उम्र में ही तपस्या शुरू कर दी।

आज के दौर में जहां बच्चों की दुनिया मोबाइल, वीडियो गेम और सोशल मीडिया के आसपास घूमती है, वहीं 13 साल का आगम जैन एक अलग ही मिसाल बनकर सामने आया है। इतनी छोटी उम्र में उसने भौतिक सुख-सुविधाओं से दूरी बनाकर अध्यात्म का रास्ता चुन लिया है। करोड़ों के कारोबार वाले परिवार से होने के बावजूद उसका मन इन चीजों में नहीं लगा और उसने सादगी भरा जीवन अपनाने का फैसला लिया।

आमतौर पर इस उम्र में बच्चे सपनों और मौज-मस्ती में रहते हैं, लेकिन आगम ने वैराग्य का रास्ता चुनकर सबको हैरान कर दिया है। उसका ये फैसला लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि असली खुशी सिर्फ पैसे में नहीं, बल्कि मन की शांति में होती है।

पैसे की कमी नहीं, फिर भी मन वैरागी

आगम सूरत के बड़े टेक्सटाइल कारोबारी दिलीप जैन का बेटा है, जिनका सालाना कारोबार 10 करोड़ के आसपास है। लेकिन आगम को इन चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं, उसका मन बचपन से ही अध्यात्म में लग गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें