Get App

Republic Day 2026: 26 जनवरी पर क्यों नहीं फहराया जाता तिरंगा? जानिए झंडा खोलने की वजह

Republic Day 2026: भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया नहीं जाता, बल्कि खोला जाता है। इसका कारण यह है कि भारत पहले ही आज़ाद हो चुका था। तिरंगा खोलना संविधान के लागू होने, लोकतांत्रिक व्यवस्था और देश के गणराज्य बनने के सम्मान का प्रतीक माना जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 8:27 AM
Republic Day 2026: 26 जनवरी पर क्यों नहीं फहराया जाता तिरंगा? जानिए झंडा खोलने की वजह
Republic Day 2026: भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हो चुका था, जबकि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ।

भारत में 26 जनवरी का दिन केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक पहचान का प्रतीक है। हर साल इस दिन गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाया जाता है। 1950 में इसी तारीख को भारतीय संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य का स्वरूप दिया। ये दिन देश के नागरिकों को ये याद दिलाता है कि आजादी केवल अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके साथ जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं। गणतंत्र दिवस का महत्व इसलिए भी खास है क्योंकि ये संविधान द्वारा दिए गए समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को रेखांकित करता है।

इस अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देते हैं। 26 जनवरी हमें ये समझने का अवसर देती है कि संविधान ही वो आधार है, जिस पर देश की शासन व्यवस्था और नागरिकों के अधिकार टिके हैं।

परेड, झांकियां और तिरंगे का गौरव

गणतंत्र दिवस पर देशभर में भव्य परेड, सांस्कृतिक झांकियां और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इन सबके बीच सबसे खास क्षण होता है तिरंगे का औपचारिक प्रदर्शन, जो पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांध देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें