Get App

37 साल की उम्र में बड़ा फैसला, करोड़ों की बचत के बावजूद रिटायरमेंट को लेकर उलझा शख्स

एक 37 साल का शख्स अब रिटायरमेंट को लेकर बड़ा फैसला लेने की स्थिति में है। उसके पास करीब ₹11 करोड़ की बचत और हैदराबाद में लोन-फ्री घर है। अब वह फैमिली के साथ भारत लौटकर आराम की जिंदगी जीना चाहता है, लेकिन सवाल है कि क्या यह पैसा काफी होगा या नहीं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 20, 2026 पर 10:27 AM
37 साल की उम्र में बड़ा फैसला, करोड़ों की बचत के बावजूद रिटायरमेंट को लेकर उलझा शख्स
2.5 लाख महीना एक काफी आरामदायक लाइफस्टाइल के लिए अच्छा माना जाता है।

एक 37 साल का शख्स आज जिंदगी के एक बड़े मोड़ पर खड़ा है, जहां उसे यह तय करना है कि क्या वह इतनी कम उम्र में नौकरी छोड़कर रिटायरमेंट की जिंदगी शुरू कर सकता है। उसने अमेरिका में करीब 15 साल काम करके मेहनत से $1.3 मिलियन यानी लगभग 11 करोड़ की मजबूत बचत तैयार की है, जिसे उसने US इंडेक्स फंड्स में निवेश किया है। इसके साथ ही उसके पास हैदराबाद में एक लोन-फ्री घर भी है, जिससे उस पर किराया या EMI का कोई बोझ नहीं है। अब वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ भारत लौटकर एक शांत, सुरक्षित और आरामदायक जीवन जीने की योजना बना रहा है।

उसकी सोच है कि बिना तनाव के फैमिली के साथ समय बिताया जाए, बच्चों की अच्छी पढ़ाई हो और लाइफस्टाइल भी आरामदायक रहे। लेकिन असली सवाल यही है कि क्या यह ₹11 करोड़ की बचत लंबे समय तक उसके सपनों और खर्चों को पूरा कर पाएगी या नहीं।

सपनों वाली लाइफस्टाइल और उसका खर्च

ये परिवार अब भारत लौटकर एक आरामदायक जीवन जीने की सोच रहा है। इसमें बच्चों की अच्छी पढ़ाई, घर में मदद के लिए स्टाफ, एक इलेक्ट्रिक कार, साल में चार छुट्टियां और समय-समय पर बाहर खाना शामिल है। इस पूरे लाइफस्टाइल का अनुमानित खर्च करीब 2.5 लाख हर महीने बताया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें