Get App

सावधान! मार्केट में आ चुका ₹500 का नकली नोट, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, ऐसे करें असली और फर्जी की पहचान

Fake Rs 500 Notes: गृह मंत्रालय (MHA) ने बाजार में आ चुके 500 रुपये के नकली नोटों के बारे में अलर्ट जारी किया है। DRI, FIU, CBI, NIA, SEBI आदि जैसे प्रमुख वित्तीय और नियामक संस्थानों के साथ साझा किए गए अलर्ट में चेतावनी दी गई है कि नकली नोट गुणवत्ता और छपाई के मामले में असली नोटों से काफी मिलते-जुलते हैं, जिससे उन्हें पहचानना और भी मुश्किल हो जाता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 21, 2025 पर 4:23 PM
सावधान! मार्केट में आ चुका ₹500 का नकली नोट, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, ऐसे करें असली और फर्जी की पहचान
Fake Rs 500 Notes: गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि इन नोटों की पहचान करना मुश्किल नहीं है

Fake Rs 500 Notes Alert: क्या आपके पर्स में 500 रुपये का नोट है? अगर है तो उसे सही से जांच कर लें कहीं वह नकली तो नहीं है। गृह मंत्रालय ने एक अलर्ट जारी कर कहा है कि सभी लोग 500 रुपये के नोट पर बारीकी से ध्यान दें। गृह मंत्रालय ने बाजार में आ चुके नकली नोटों को लेकर अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने हाई अलर्ट जारी कर बताया कि बाजार में 500 रुपये के नकली नोट आ गए है, जो एकदम असली नोटों जैसे ही दिखते हैं। गृह मंत्रालय ने भी इस पर चिंता जताते हुए हाई अलर्ट जारी किया है।

गृह मंत्री के मुताबिक 500 के नकली नोट काफी हद तक असली जैसे दिखते हैं। पहली नजर में असली और नकली में अंतर कर पाना कठिन है। लेकिन MHA ने कुछ ऐसे पहचान चिन्‍ह बताए हैं, जिसकी मदद से फर्जी नोटों को पहचानना काफी आसान है। सरकार ने नकली नोटों की पहचान के लिए जो चिन्ह बताए हैं, उनकी मदद से असली-फर्जी नोटों में अंतर किया जा सकता है।

गृह मंत्रालय ने सोमवार को बाजार में पहले से ही चलन में आ चुके 500 रुपये के नए नकली नोट के बारे में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है। यह अलर्ट राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), वित्तीय खुफिया इकाई (FIU), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) और अन्य जैसी प्रमुख वित्तीय और नियामक संस्थाओं को दिया गया है।

इसमें इन नकली नोटों और असली नोटों के बीच अंतर के बारे में भी जानकारी दी गई है। न्यूज़18 द्वारा समीक्षा की गई एक सूचना के अनुसार, नकली नोट असली 500 रुपये के नोटों से काफी मिलते-जुलते हैं। केवल एक छोटी सी अंग्रेजी शब्द की गलती उन्हें पहचानने में मदद करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें